21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mau News: छापेमारी में बड़ी मात्रा में नकली खोया बरामद, खाद्य विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप

होली के त्योहार को देखते हुए घोसी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ और जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई। त्योहार के दौरान मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।जांच टीम ने […]

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Feb 21, 2026

होली के त्योहार को देखते हुए घोसी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ और जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई। त्योहार के दौरान मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
जांच टीम ने तहसील क्षेत्र घोसी के कई स्थानों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट के संदेह में कुल तीन नमूने लिए गए। साथ ही 180 किलोग्राम खोया, जिसकी कीमत लगभग 45 हजार रुपये बताई जा रही है, सीज कर दिया गया।


थानीदास स्थित बजरंग मिष्ठान भंडार से खोया का एक नमूना लिया गया। वहीं वैष्णो मिष्ठान भंडार से भी खोया का नमूना संग्रहित किया गया और मौके पर 15 किलोग्राम मिलावटी खोया नष्ट कराया गया। इसके अलावा थानीदास मोड़ पर एक प्राइवेट बस को रोककर जांच की गई। बस में गाजीपुर से बलिया ले जाए जा रहे खोया में भी मिलावट का संदेह मिला। व्यापारी से नमूना लेने के बाद 180 किलोग्राम खोया सीज कर दिया गया।
सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद यदि मिलावट की पुष्टि होती है, तो संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।