19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मऊ में रफ्तार का कहर, बहादुरगंज रोड पर भीषण टक्कर, तेज़ रफ्तार बनी जानलेवा, पिकअप के उड़े चीथड़े

मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में तेज़ रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। बहादुरगंज रोड स्थित रस्तीपुर के नायरा पेट्रोल पंप के ठीक सामने टमाटर लदी एक अनियंत्रित पिकअप ने सामने से आ रही लोरी (ट्रक) में जोरदार टक्कर मार दी। यह पूरा भयावह हादसा पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद […]

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Feb 19, 2026

मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में तेज़ रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। बहादुरगंज रोड स्थित रस्तीपुर के नायरा पेट्रोल पंप के ठीक सामने टमाटर लदी एक अनियंत्रित पिकअप ने सामने से आ रही लोरी (ट्रक) में जोरदार टक्कर मार दी। यह पूरा भयावह हादसा पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। कैरेट में भरे टमाटर सड़क पर ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। हादसे में पिकअप चालक और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

बाल-बाल बचे कार सवार, दिखाई इंसानियत


हादसे के समय पीछे से आ रहे एक कार चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ब्रेक लगा दिया, जिससे वह बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बच गया। यदि थोड़ी भी देर होती तो कार भी इस हादसे की चपेट में आ सकती थी।

कार सवार ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत वाहन से उतरकर घायलों की मदद के लिए कदम बढ़ाया।
ट्रक चालक मौके से फरार, मची अफरा-तफरी
स्थानीय लोगों ने टक्कर के बाद ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक तेज़ रफ्तार में वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
लोगों ने तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त पिकअप में फंसे चालक और उसके साथी को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।

एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाए गए घायल


स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।