20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mau News: ट्रेन के एसी कोच में युवती से रेप करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वाराणसी में छापेमारी,10 हजार का इनाम घोषित

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर-देवरिया रेल खंड में अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन में एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना ने सनसनी फैला दी है। पीड़िता, जो मऊ जिले की निवासी है और एनसीसी कैडेट होने के साथ सेना में भर्ती की तैयारी कर रही है, रविवार को मऊ से परीक्षा देकर गोरखपुर लौट रही थी।ट्रेन में […]

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Feb 20, 2026

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर-देवरिया रेल खंड में अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन में एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना ने सनसनी फैला दी है। पीड़िता, जो मऊ जिले की निवासी है और एनसीसी कैडेट होने के साथ सेना में भर्ती की तैयारी कर रही है, रविवार को मऊ से परीक्षा देकर गोरखपुर लौट रही थी।ट्रेन में अधिक भीड़ के कारण टिकट न मिलने पर वह एसी प्रथम श्रेणी कोच में खड़ी हो गई। आरोप है कि ट्रेन के टीटीई ने सीट दिलाने और टिकट बनाने का झांसा देकर उसे अपने केबिन में बुलाया। वहां दरवाजा बंद कर युवती के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर टीटीई ने बिना टिकट यात्रा करने की कार्रवाई की धमकी भी दी।

घटना इंदारा और देवरिया स्टेशनों के बीच हुई। पीड़िता ने शोर मचाया और आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना दी। इसके बाद आरोपी टीटीई देवरिया स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर फरार हो गया। गोरखपुर पहुंचने पर युवती ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसे बाद में देवरिया जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया गया।गोरखपुर रेलवे एसपी लक्ष्मीनिवास मिश्र ने बताया कि आरोपी टीटीई का नाम राहुल कुमार है, जो पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी डिवीजन में तैनात था।

घटना के बाद उसे तत्काल निलंबित कर दिया गया है और बर्खास्तगी के लिए विभाग को पत्र भेजा गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं तथा छापेमारी जारी है। आरोपी बिहार के पटना जिले का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे पकड़वाने के लिए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और जांच में तेजी लाई गई है। रेलवे अधिकारियों को भी पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है। यह घटना महिलाओं की रेल यात्रा में सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है।