5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा: थार और बाइक की टक्कर में एक की मौत

​मऊ: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे एक बार फिर खून से लाल हो गया है। रानीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पॉइंट संख्या 276.4 पर गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। एक्सप्रेस-वे पर पिछले 24 घंटों के भीतर यह दूसरा बड़ा हादसा है, जिससे स्थानीय प्रशासन और यात्रियों में चिंता बढ़ […]

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Mar 05, 2026


​मऊ: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे एक बार फिर खून से लाल हो गया है। रानीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पॉइंट संख्या 276.4 पर गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। एक्सप्रेस-वे पर पिछले 24 घंटों के भीतर यह दूसरा बड़ा हादसा है, जिससे स्थानीय प्रशासन और यात्रियों में चिंता बढ़ गई है।


​दुर्घटना का विवरण


​मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा गुरुवार की भोर में लगभग 3:00 बजे हुआ। दुर्घटना ग्राम सभा भुसुवा के पास एक्सप्रेस-वे के उस हिस्से पर हुई जो बिहार से लखनऊ की ओर जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जांच के मुताबिक, एक तेज रफ्तार थार गाड़ी और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।


​राहत और बचाव कार्य


​हादसे की सूचना मिलते ही रानीपुर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही यूपीडा (UPEIDA) की पेट्रोलिंग टीम भी तुरंत सक्रिय हो गई। पुलिस और यूपीडा की टीम ने तत्काल घायल व्यक्ति को रेस्क्यू किया। उसे आनन-फानन में एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
​हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।


​पहचान के प्रयास जारी


​पुलिस के लिए वर्तमान में सबसे बड़ी चुनौती मृतक की शिनाख्त करना है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और न ही उसके पास से कोई ऐसा दस्तावेज मिला है जिससे तत्काल उसके घर का पता लगाया जा सके।

पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेजे दिया।