सुभासापा प्रत्याशी जीता था इसलिए यह सीट सुभासपा के ही खाते में आनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि इसके लिए वो दिल्ली तक आवाज उठाएंगे और अगर सिंबल बचाने के लिए कोर्ट भी जाना पड़ा तो जायेंगे।
Mau Election: सदर विधायक और मरहूम माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की सदर सीट से विधायकी रद्द होने के बाद सभी पार्टियों में हलचल बढ़ गई है। अभी तक अपने हर बयान में अब्बास अंसारी को सपा का विधायक बताने वाले ओमप्रकाश राजभर ने अब अब्बास अंसारी को अपना विधायक बताते हुए यह दावा किया है कि सदर सीट सुभासपा की थी और रहेगी।
इस सीट पर सुभासापा प्रत्याशी जीता था इसलिए यह सीट सुभासपा के ही खाते में आनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि इसके लिए वो दिल्ली तक आवाज उठाएंगे और अगर सिंबल बचाने के लिए कोर्ट भी जाना पड़ा तो जायेंगे।
आपको बता दें कि है स्पीच के 3 साल पुराने मामले में सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को एमपी एमएलए कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई है,इससे उनकी विधायकी रद्द हो गई है। सीट रिक्त होते ही सभी पार्टियों ने अपनी अपनी रणनीति सेट करनी शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि इसके पहले ओमप्रकाश राजभर की पार्टी का सपा के साथ गठबंधन था। उसी गठबंधन के तहत अब्बास अंसारी ने ये सीट जीती थी, परंतु अब ओपी राजभर ने अपना पाला बदल लिया है और बीजेपी से गठबंधन करके सरकार में शामिल हो गए हैं। देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी ओपी राजभर को ये सीट देती है या फिर इस पर कुछ और ही गेम सेट होता है।