
Ctet Exam: प्रतियोगी परीक्षाओं को शुचितापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मऊ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। CTET परीक्षा की प्रथम पाली के दौरान अमृत पब्लिक स्कूल, सहादतपुरा स्थित परीक्षा केंद्र पर एक सॉल्वर को दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान एक अभ्यर्थी की पहचान संदिग्ध पाई गई। इस संबंध में केंद्र व्यवस्थापक/प्रिंसिपल द्वारा तत्काल कोतवाली नगर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच की तो पता चला कि मूल अभ्यर्थी सोना सम्राट मौर्या के स्थान पर सुशील कुमार वर्मा नामक व्यक्ति फर्जी दस्तावेजों के आधार पर परीक्षा दे रहा था।
पुलिस ने आरोपी सुशील कुमार वर्मा (उम्र करीब 30 वर्ष), निवासी ग्राम पकड़ी हरख बसन्त, थाना पकड़ी, जनपद बलिया को समय करीब 2 बजे परीक्षा केंद्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से आधार कार्ड, प्रवेश पत्र, मूल अभ्यर्थी का आधार कार्ड तथा उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति बरामद की गई।
इस मामले में थाना कोतवाली नगर मऊ पर मु0अ0सं0 43/2026 के तहत धारा 112(2), 319(2), 318(4), 336(3), 338, 340(2) BNS एवं 13 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश 2024 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय भेजा जा रहा है।
वहीं, इस प्रकरण में मूल अभ्यर्थी सोना सम्राट मौर्या पुत्र देवेन्द्र कुमार मौर्या, निवासी कसेसर पोस्ट कुसुन्दर, थाना भीमपुरा, जनपद बलिया फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
इस कार्रवाई को अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी नगर कृष राजपूत के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह और कांस्टेबल राकेश कुमार की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा में धांधली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी
Published on:
08 Feb 2026 07:37 pm
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
