
Mau News: जनपद मऊ में एक युवक की पिटाई से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। यह घटना मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के भातकोल बाजार के आसपास की बताई जा रही है, जहां कुछ लोगों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का दृश्य कैमरे में कैद हो गया।
वीडियो के सामने आते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पहचान व तलाश की जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि यह प्रकरण रानीपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक युवती किसी युवक के साथ कार में जा रही थी। इसकी जानकारी युवती के परिजनों को हो गई, जिसके बाद उन्होंने अपने परिचितों के साथ कार का पीछा किया।
कुछ दूरी पर जाकर कार रुक गई। कार से उतरते समय युवती के परिजन वहां पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। इसी दौरान युवक का एक साथी मौके पर पहुंचा, जिसे युवती के परिजनों और उनके साथ मौजूद लोगों ने पकड़कर मारपीट कर दी।
इस बीच युवती के साथ जा रहा मुख्य युवक मौके से निकलने में सफल रहा, जबकि उसके साथी और बीच-बचाव करने आए युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आमजन से अपील कर रही है कि कानून अपने हाथ में न लें और किसी भी विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
Updated on:
06 Feb 2026 04:47 pm
Published on:
06 Feb 2026 03:25 pm
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
