मऊ

Mau News: ड्यूटी के दौरान शराब पी रहे थे इंजीनियर साहब,हुए निलंबित, खैराबाद विद्युत उपकेंद्र का मामला

Mau News: मऊ जिले में विद्युत विभाग के दो कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। खैराबाद विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एक अवर अभियंता (जेई) और एक टेक्नीशियन को ड्यूटी के दौरान कथित तौर पर शराब पीते पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया। वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप बताया गया कि दोनों कर्मचारी […]
less than 1 minute read
Apr 03, 2026
Feature image

Mau News: मऊ जिले में विद्युत विभाग के दो कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। खैराबाद विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एक अवर अभियंता (जेई) और एक टेक्नीशियन को ड्यूटी के दौरान कथित तौर पर शराब पीते पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया।

वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप


बताया गया कि दोनों कर्मचारी मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के खैराबाद उपकेंद्र पर तैनात थे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, दो अप्रैल को एक वीडियो उनके संज्ञान में आया, जिसमें दोनों कर्मचारी उपकेंद्र के स्टोर रूम में बैठकर शराब का सेवन करते दिखाई दे रहे थे।


इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अधीक्षण अभियंता मागेंद्र कुमार ने संबंधित जेई के खिलाफ कार्रवाई की, जबकि अधिशासी अभियंता महेश चंद्र विश्वकर्मा ने टेक्नीशियन को निलंबित कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से विभाग की छवि प्रभावित होती है, इसलिए सख्त कदम उठाया गया है।


कार्रवाई के तहत अवर अभियंता को विद्युत वितरण खंड मऊ कार्यालय से संबद्ध किया गया है, जबकि टेक्नीशियन को कोपागंज उपखंड अधिकारी कार्यालय से अटैच किया गया है।

Published on:
03 Apr 2026 09:40 pm