मऊ

Mau News: मिशो कोरियर सेंटर से लाखों का सामान चोरी, मचा हड़कंप

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के शहीद इंटर कॉलेज के समीप स्थित एक कोरियर सर्विस सेंटर को रविवार देर रात चोरों ने निशाना बनाते हुए सेंधमारी की वारदात को अंजाम दिया। चोर कार्यालय से लाखों रुपये मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी सोमवार सुबह तब […]

less than 1 minute read
Feb 16, 2026
oplus_2

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के शहीद इंटर कॉलेज के समीप स्थित एक कोरियर सर्विस सेंटर को रविवार देर रात चोरों ने निशाना बनाते हुए सेंधमारी की वारदात को अंजाम दिया। चोर कार्यालय से लाखों रुपये मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी सोमवार सुबह तब हुई, जब कर्मचारी कार्यालय खोलने पहुंचे।


पुलिस को दी गई तहरीर में सुवाह गांव निवासी अविनाश यादव ने बताया कि वह मधुबन–मझवारा शहीद मार्ग पर सिध्दा अहिलासपुर स्थित मीशो कोरियर सर्विस कार्यालय में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार सुबह कार्यालय पहुंचने पर उन्होंने देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ था और दीवार में सेंध लगी थी। अंदर जाकर जांच करने पर पता चला कि कार्यालय में रखा दो प्रिंटर, एक लैपटॉप, पांच बैग पार्सल, एक स्कैनर, एक कैमरा, बैटरी और एक इन्वर्टर गायब है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है और उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Published on:
16 Feb 2026 09:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर