मऊ

Mau News:मऊ में तेज रफ्तार का कहर, वाराणसी इलाज के लिए जा रहे परिवार की कार को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, हवा में लटकी इंडिगो

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन स्थित अच्छार बाईपास पर रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। वाराणसी इलाज के लिए जा रहे एक परिवार की कार को पीछे से स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए।

less than 1 minute read
Aug 25, 2025

Mau News: मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन स्थित अच्छार बाईपास पर रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। वाराणसी इलाज के लिए जा रहे एक परिवार की कार को पीछे से स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, भगवानपुर निवासी बुद्धा देवी कैंसर की मरीज हैं और वह इलाज के लिए परिजनों संग वाराणसी बीएचयू जा रही थीं। कार में उनके साथ आर्यन यादव, एक चालक और एक अन्य व्यक्ति सवार थे। अच्छार बाईपास पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे गड्ढे में जा गिरी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो महाराजगंज जिले की नंबर प्लेट वाली है। घायल बुद्धा देवी ने बताया कि वे लोग इलाज के लिए वाराणसी बीएचयू जा रहे थे, तभी पीछे से अचानक स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी।

Published on:
25 Aug 2025 04:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर