मऊ

Mau News: मऊ में भीषण हादसा, बोलोरो और बाइक की टक्कर में 3 की मौत, मचा कोहराम

Mau Accident: मधुबन थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव के तीन युवकों की गुरुवार को सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना घोसी-मधुबन मार्ग पर उस समय हुई, जब एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही गांव […]

less than 1 minute read
Apr 10, 2026

Mau Accident: मधुबन थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव के तीन युवकों की गुरुवार को सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना घोसी-मधुबन मार्ग पर उस समय हुई, जब एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

नवजात को देखकर लौट रहे थे घर


प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीबीपुर निवासी रमेश की पत्नी ने घोसी के एक निजी अस्पताल में पुत्र को जन्म दिया था। नवजात के जन्म की खबर मिलते ही गांव के प्रधान राजकुमार यादव के भाई 30 वर्षीय आजाद यादव उर्फ अज्जू, 29 वर्षीय बेचन यादव और 28 वर्षीय प्रमोद यादव अस्पताल पहुंचे थे। वहां हालचाल लेने के बाद तीनों एक ही बाइक से वापस गांव लौट रहे थे।
इसी दौरान घोसी-मधुबन मार्ग पर एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हरियाणा के नंबर प्लेट लगी बोलोरो का चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। घटना की जानकारी जैसे ही गांव पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। एक ही गांव के तीन युवकों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Read
View All