Mau News: मऊ जिले में एक उपखंड अधिकारी (एसडीओ) से जुड़ा कथित आपत्तिजनक आडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद शासन ने कड़ा रुख अपनाया है। ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री के निर्देश पर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के […]
Mau News: मऊ जिले में एक उपखंड अधिकारी (एसडीओ) से जुड़ा कथित आपत्तिजनक आडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद शासन ने कड़ा रुख अपनाया है। ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
मंत्री के निर्देश पर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने आरोपी एसडीओ अमित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
मुख्य अभियंता, आजमगढ़ मंडल की ओर से भी पुष्टि की गई कि मऊ के डिवीजन-प्रथम में तैनात एसडीओ के खिलाफ वायरल आडियो के आधार पर यह कार्रवाई की गई है और पूरे मामले की जांच जारी है।
ऊर्जा मंत्री ने स्पष्ट किया है कि लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।