मऊ

Mau News: अस्पताल में बंधक बनाकर डायलिसिस मशीनों की चोरी में बड़ा खुलासा, डकैती करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार

Mau News: जनपद मऊ में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मात्र 48 घंटे के भीतर अस्पताल में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। आजमी हॉस्पिटल, हकीकतपुरा मऊ से चोरी की गई चार डायलसिस मशीनें, नकदी और घटना में प्रयुक्त वाहन को बरामद कर लिया गया है। इस मामले में दो […]

2 min read
Jan 25, 2026

Mau News: जनपद मऊ में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मात्र 48 घंटे के भीतर अस्पताल में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। आजमी हॉस्पिटल, हकीकतपुरा मऊ से चोरी की गई चार डायलसिस मशीनें, नकदी और घटना में प्रयुक्त वाहन को बरामद कर लिया गया है। इस मामले में दो अंतरजनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने डकैती को लेकर दिखाई सक्रियता


पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री कृष राजपूत के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 25 जनवरी 2026 को उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि 23 जनवरी की रात आजमी हॉस्पिटल से चोरी की गई डायलसिस मशीनें लेकर चोर मुहम्मदाबाद गोहना से होते हुए गाजीपुर की ओर जा रहे हैं।


सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस ने मतलूपुर फ्लाईओवर के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद एक पिकअप वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन रास्ता संकरा होने के कारण वाहन फंस गया। पुलिस टीम ने मौके पर ही पिकअप को रोककर दो आरोपियों को पकड़ लिया।


गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम अमरनाथ दीक्षित और राजकुमार बताया। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर अस्पताल के टेक्नीशियन को बंधक बनाकर चार डायलसिस मशीनें चुराई थीं। मशीनों को बेचने के लिए वे लखनऊ से गाजीपुर की ओर जा रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चार डायलसिस मशीनें (अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये), घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन, 4000 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस मामले में थाना दक्षिण टोला में मुकदमा दर्ज है। अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। इस सफल कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक मऊ ने टीम को 15 हजार रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।

Published on:
25 Jan 2026 09:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर