मऊ

Mau News: जिला सहकारी बैंक के अधिवेशन में पहुंचे मंत्री एके शर्मा, दे दिया बड़ा बयान

Mau News: जिला सहकारी बैंक का चौथा अधिवेशन स्थानीय पालिका कम्युनिटी हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक के अध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा उपस्थित रहे। अधिवेशन में बैंक से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। […]

less than 1 minute read
Mar 25, 2026

Mau News: जिला सहकारी बैंक का चौथा अधिवेशन स्थानीय पालिका कम्युनिटी हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक के अध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा उपस्थित रहे। अधिवेशन में बैंक से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।


मुख्य अतिथि ए.के. शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जिला सहकारी बैंक अब लाभ की स्थिति में संचालित हो रहा है, जो संस्था के लिए एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंक ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। साथ ही उन्होंने बिजली मीटर के मुद्दे पर स्पष्ट किया कि कहीं भी किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है और सरकार इस विषय पर पूरी तरह सजग है।


इससे पूर्व मंत्री के आगमन पर मतलू मोड़ पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया गया और नारों से माहौल गूंज उठा। इसके बाद उनका काफिला कार्यक्रम स्थल पहुंचा, जहां भी उनका स्वागत किया गया। अधिवेशन के दौरान बैंक की प्रगति, योजनाओं और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की गई। अंत में अध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

Also Read
View All

अगली खबर