23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mau News: छत के रास्ते घर में घुसे अज्ञात चोर, लाखों के जेवरात व अनाज ले उड़े

Mau News: मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जमीन बरामदपुर में रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व खाद्यान्न पर हाथ साफ कर दिया। घटना से मोहल्ले में दहशत का माहौल व्याप्त है, वहीं पुलिस मामले की जांच में […]

2 min read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Mar 23, 2026

Mau News: मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जमीन बरामदपुर में रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व खाद्यान्न पर हाथ साफ कर दिया। घटना से मोहल्ले में दहशत का माहौल व्याप्त है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित महिला ने बताया कि रविवार देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच चोर पीछे की तरफ से मकान की छत पर चढ़ गए और सीढ़ी के सहारे घर के अंदर उतर आए। इसके बाद चोरों ने घर के दो कमरों को खंगाल डाला। एक कमरे में रखे बॉक्स का ताला तोड़कर उसमें रखे कीमती सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए, जबकि दूसरे कमरे में रखे गेहूं और चावल भी चुरा ले गए। चोर बड़ी ही सफाई से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

सो रहा था परिवार, तभी हुई चोरी


पीड़ित महिला अर्चना देवी पत्नी पन्ने लाल उस समय दरवाजा बंद कर बरामदे में सो रही थीं। सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे उनकी नींद खुली तो वह घर के अंदर गईं। अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था और बॉक्स खुला हुआ था। इसके बाद उन्होंने शोर मचाना शुरू किया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। कुछ ही देर बाद कस्बा चौकी प्रभारी मिथिलेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। हालांकि देर तक जांच के बावजूद चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका।


पीड़िता ने सोमवार सुबह कोतवाली पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि पीड़िता का पति रोजी-रोटी के सिलसिले में विदेश में रहता है, जिससे घर में महिला अकेली जेठान की बिटिया के साथ सो रही थी । पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।