19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मऊ में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, जहरीली मिठाइयों पर चला बुलडोजर, 10 कुंतल रसगुल्ला-गुलाब जामुन कराया नष्ट

Mau News: चैत नवरात्रि के आरंभ होने के साथ मऊ जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर कड़ा प्रहार करते हुए बड़ी कार्रवाई की। हलधरपुर क्षेत्र में छापेमारी के दौरान सैटेलाइट पाउडर से तैयार की जा रही मिठाइयों का खुलासा हुआ, जिसके बाद करीब डेढ़ लाख रुपये की 10 कुंतल मिठाइयों को मौके पर […]

2 min read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Mar 19, 2026

Mau News: चैत नवरात्रि के आरंभ होने के साथ मऊ जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर कड़ा प्रहार करते हुए बड़ी कार्रवाई की। हलधरपुर क्षेत्र में छापेमारी के दौरान सैटेलाइट पाउडर से तैयार की जा रही मिठाइयों का खुलासा हुआ, जिसके बाद करीब डेढ़ लाख रुपये की 10 कुंतल मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

नवरात्रि पर सघन जांच शुरू

नवरात्रि पर्व को देखते हुए खाद्य औषधि प्रशासन की टीम ने जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए आधा दर्जन से अधिक मिठाई और खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान हलधरपुर थाना क्षेत्र के भुदसड़ी स्थित एक मिठाई कारखाने में बड़े पैमाने पर मिलावट का खुलासा हुआ।

छापेमारी के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राणा के नेतृत्व में टीम ने पाया कि छेना रसगुल्ला और गुलाब जामुन बनाने में प्रतिबंधित सैटेलाइट (सेफ लाइट) पाउडर का इस्तेमाल किया जा रहा था। यह पाउडर मिठाइयों को लंबे समय तक सुरक्षित और चमकदार बनाए रखने के लिए उपयोग में लाया जाता है, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है।

तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम ने लगभग 10 कुंतल छेना रसगुल्ला और गुलाब जामुन, जिसकी अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है, को मौके पर ही नष्ट करा दिया। साथ ही पांच अलग-अलग प्रकार की मिठाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
जांच टीम में पंकज सिंह राणा, रीता देवी और ओमप्रकाश यादव सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला रिपोर्ट में यदि खाद्य पदार्थ मानक के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं तो संबंधित दुकानदार बृजेश गुप्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य विभाग की इस सख्त कार्रवाई से पूरे दिन बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा। कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से गायब हो गए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नवरात्रि के दौरान आम जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ इसी तरह अभियान जारी रहेगा।