24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mau News: 5 वर्षीय मासूम के साथ चचेरे मामा दुष्कर्म के बाद की हत्या, मची सनसनी

मऊ

image

Abhishek Singh

Mar 24, 2026

Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घोसी कोतवाली के बोझी क्षेत्र अंतर्गत कटिठहरी गांव में पांच वर्षीय मासूम बच्चे के साथ अप्राकृतिक कुकर्म कर उसकी निर्मम हत्या करने की दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। यह घटना 27 फरवरी को हुई, लेकिन पुलिस ने 25 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की है।पीड़ित बच्चे की मां अपने बेटे को लेकर भाई के तिलकोत्सव में शामिल होने ससुराल आई थी। तिलक समारोह से एक दिन पहले यानी 27 फरवरी को मासूम अचानक गायब हो गया। परिवार वालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चा कहीं नहीं मिला। अगले दिन स्थानीय पोखरी से बच्चे का शव बरामद हुआ। शव को देखकर सभी स्तब्ध रह गए।. रोती-बिलखती मां ने बेटे का शव लेकर अपने ससुराल चली गई।

वहां परिजनों को बच्चे की हालत देखकर संदेह हुआ। उन्होंने चिकित्सकीय परीक्षण कराया, जिसमें मासूम के साथ कुकर्म (अप्राकृतिक दुष्कर्म) की पुष्टि हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हो गई। परिजनों ने तुरंत पुलिस से शिकायत की।पुलिस ने मामले में तीन नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता तथा पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस को मिले सुराग जल्द होगा आरोपी गिरफ्तार

जांच में पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस टीम ने उनकी तलाश शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।इस घटना ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैला दिया है। स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सामाजिक संगठनों ने भी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की अपील की है। बच्चे की मां और परिजन गहरे सदमे में हैं। उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है।

बड़ी खबरें

View All

मऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग