मऊ

Mau News: “माफिया नहीं अब महादेव होंगे मऊ की पहचान” बोले केबिनेट मंत्री एके शर्मा, गायघाट पर महादेव की मूर्ति की हुई प्राणप्रतिष्ठा

पतित पावनी तमसा नदी के किनारे स्थापित ताम्र शिव प्रतिमा की कल पूरे विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई और इसे श्रद्धालुओं को समर्पित किया गया। इस 63 फीट ऊंची शिव प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा में मुख्य यजमान बने केबिनेट मंत्री एके शर्मा। नदी तल से 200 फीट ऊंची इस शिव प्रतिमा का अनावरण करते हुए मंत्री एके शर्मा ने कहा कि मऊ अब माफियाओं के नाम से नहीं महादेव के नाम से जाना जाएगा।

less than 1 minute read
Aug 19, 2024

मऊ जनपद की पतित पावनी तमसा नदी के किनारे स्थापित ताम्र शिव प्रतिमा की कल पूरे विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई और इसे श्रद्धालुओं को समर्पित किया गया। इस 63 फीट ऊंची शिव प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा में मुख्य यजमान बने केबिनेट मंत्री एके शर्मा।
नदी तल से 200 फीट ऊंची इस शिव प्रतिमा का अनावरण करते हुए मंत्री एके शर्मा ने कहा कि मऊ अब माफियाओं के नाम से नहीं महादेव के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि नदी के किनारे अभी और सौंदर्यीकरण किया जायेगा। अभी इसके किनारे घाटों का निर्माण भी होगा। यह मऊ ही नहीं प्रदेश के रमणीक स्थानों में से एक होगा।
जब मंत्री जी से तमसा नदी में फैली गंदगी और नालों के गिरने से खत्म हो रहे नदी के अस्तित्व के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इसका कोई स्पष्ट जवाब न देते हुए बातों को गोल मोल घुमा दिया।
गाय घाट पर महादेव मंदिर के पास नदी के दोनों तरफ सोलर लाइटें भी लगा दी गईं हैं, ताकि लोगों को अनवरत रोशनी मिलती रहे।
इस अवसर पर गयघाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। लोग भगवान भोले नाथ की एक झलक पाने को परेशान दिखे।

Published on:
19 Aug 2024 12:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर