के मुहम्बदाबाद के कैलेंडर तिराहे पर दाह संस्कार से लौट रहे लोगों की स्कॉर्पियो खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे स्कॉर्पियो सवार 4 लोग घायल हो गए। चारों तरफ चीख पुकार मच गई। घटना सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में हुआ।
Accident News: मऊ जिले के मुहम्बदाबाद के कैलेंडर तिराहे पर दाह संस्कार से लौट रहे लोगों की स्कॉर्पियो खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे स्कॉर्पियो सवार 4 लोग घायल हो गए। चारों तरफ चीख पुकार मच गई। घटना सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सुरहुरपुर ग्राम पंचायत के मौजा काजीपुर बस्ती निवासी और गांव के पूर्व ग्राम प्रधान सुरजीत राय गांव के ही एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होकर दोहरीघाट से शनिवार की रात 11:15 बजे वापस आ रहे थे।
अभी वह मुहम्मदाबाद गोहना घोसी रोड पर कैलेंडर तिराहा से थोड़ा पहले सामने से आ रहे एक अन्य वाहन से बचने की कोशिश में वहीं पास में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के समीप पहले से खड़ी ट्रक से स्कॉर्पियो टकरा गई।
परिजनों में मचा कोहराम टक्कर के चलते स्कॉर्पियो में सवार काजीपुर बस्ती गांव निवासी सुरजीत राय (52) सत्यवीर चौहान (55), संजय राम (50) और सुरेंद्र (55) घायल हो गए। सत्यवीर के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
दुर्घटना की सूचना पर घायलों के परिजन मौके पर पहुंचे और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को लेकर चले गए। पूर्व ग्राम प्रधान सुरजीत राय को मामूली चोटे लगी है। अन्य घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस को सूचना दिए बिना स्कॉर्पियो मालिक और ट्रक चालक अपनी गाड़ी लेकर चले गए।