विधायक सुधाकर सिंह की मौत पर हनुमान सेना के जहर जहर देने के आरोप पर अब सुधाकर सिंह के बेटे का बटन आया है। सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत सिंह ने इन सभी आरोपों को निराधार एवं बेबुनियाद बताया है।
Sudhakar Singh: घोसी विधायक सुधाकर सिंह की मौत पर हनुमान सेना के जहर जहर देने के आरोप पर अब सुधाकर सिंह के बेटे का बटन आया है। सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत सिंह ने इन सभी आरोपों को निराधार एवं बेबुनियाद बताया है।
सुजीत सिंह ने कहा कि मुख्तार अंसारी से उनके पिता के अच्छे संबंध थे, इसलिए वह उनके निमंत्रण में आशीर्वाद देने गए थे। टीआरपी के चक्कर में ऐसे निराधार आरोप लगाना सही नहीं है।उन्होंने कहा कि सुधाकर सिंह जन जन के नेता थे। उनके अंतिम संस्कार पर उमड़ी हजारों की भीड़ ने ये बता दिया कि वो लोगों से किस तरह जुड़े थे। ऐसे आरोपों का कोई औचित्य नहीं है।
आपको बता दें कि हनुमान सेना के सुधीर सिंह ने आरोप लगाया था कि मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी के वलीमा में उन्हें जहर दिया गया था। उन्हें जबरदस्ती रोक कर खाना खिलाया गया और उसमे जहर मिला दिया गया,जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।