मऊ

Mau News: नरमुंड मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

Mau News: शहर के शहादतपुरा स्थित पशु चिकित्सालय परिसर में शुक्रवार सुबह एक नरमुंड मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अस्पताल कर्मियों ने जब परिसर के पिछले हिस्से में संदिग्ध वस्तु देखी तो नजदीक जाकर देखने पर मानव खोपड़ी होने की आशंका हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को […]

less than 1 minute read
Feb 19, 2026
Mau News, Pc: Abhishek Singh

Mau News: शहर के शहादतपुरा स्थित पशु चिकित्सालय परिसर में शुक्रवार सुबह एक नरमुंड मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अस्पताल कर्मियों ने जब परिसर के पिछले हिस्से में संदिग्ध वस्तु देखी तो नजदीक जाकर देखने पर मानव खोपड़ी होने की आशंका हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अस्पताल के कर्मचारियों ने सुबह नियमित साफ-सफाई के दौरान परिसर के कोने में झाड़ियों के पास एक नरमुंड पड़ा देखा। देखते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। पुलिस ने भीड़ को हटाकर स्थल का निरीक्षण किया और नरमुंड को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह किसी बच्चे का नरमुंड प्रतीत हो रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोग इसे आपराधिक घटना से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ इसे किसी पुराने कब्रिस्तान या अन्य स्थान से लाकर फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं।


फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अस्पताल कर्मियों व स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध जानकारी की तुरंत सूचना दें। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा करने का दावा किया गया है।

Published on:
19 Feb 2026 08:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर