Mau News: टीईटी के विरोध में शिक्षकों ने निकाला कैंडल मार्च,बोले सरकार कर रही शिक्षकों का अपमान
Also Read
View All
पवनी गांव में एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला।
Mau news: घोसी कोतवाली के पवनी गांव में एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला।
मिली जानकारी के अनुसार पवनी गांव के प्रांजल शुक्ला उम्र 22 वर्ष पुत्र अरविंद शुक्ला ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। परिजनों के अनुसार रात को खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह जब परिजन उसे जगाने पहुंचे तो देखा कि उसका शव चादर के सहारे पंखे से लटक रहा था। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों ने किसी भी बात से अनभिज्ञता जाहिर की है। उनके अनुसार परिवार में भी ऐसा कुछ नहीं हुआ था जिससे युवक परेशान हो। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।