रानीपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव में रविवार को बदमाशों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रिंकू सिंह पर हमला कर गोली चला दी। गोली उनके पैर में लगी। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना से गांव में दहशत फैल गई।
Mau News: मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव में रविवार को बदमाशों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रिंकू सिंह पर हमला कर गोली चला दी। गोली उनके पैर में लगी। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना से गांव में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही रानीपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। बताया जा रहा है कि बच्चों के बीच वॉलीबॉल खेल को लेकर हुए विवाद के बाद यह घटना हुई। इसी विवाद के चलते करीब दस बदमाश गांव की गली में पहुंचे और रिंकू सिंह को गोली मारकर फरार हो गए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ मुहम्मदाबाद गोहना शीतला प्रसाद और अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल में जुट गए।