मऊ

Mau News: बेटा गया विदेश, तो ससुर ने डाली बहू पर डाली गंदी नज़र, बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

मऊ जनपद के थाना सरायलखंसी क्षेत्र के ग्राम चोरपाखुर्द में हुई हत्या की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन पुरुष और एक महिला समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, तीन मोबाइल फोन और एक स्प्लेंडर […]

less than 1 minute read
Feb 04, 2026

मऊ जनपद के थाना सरायलखंसी क्षेत्र के ग्राम चोरपाखुर्द में हुई हत्या की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन पुरुष और एक महिला समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, तीन मोबाइल फोन और एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई है।


यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना सरायलखंसी पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई से की गई।


क्या है मामला


01 फरवरी 2026 को ग्राम चोरपाखुर्द में ट्यूबवेल के पास अमरूद के बगीचे से सुबच्चन उर्फ गेडी राजभर (54 वर्ष) का शव मिला था। मृतक की गला और दाहिने हाथ की कलाई धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक की पत्नी रमावती देवी की तहरीर पर थाना सरायलखंसी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।


प्रेम-प्रसंग बना कारण


पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी राममिलन राजभर उर्फ मुकधुन का संपर्क पिंकी राजभर से था। मृतक द्वारा पिंकी को लेकर गलत बातें कहे जाने से राममिलन नाराज था। इसी रंजिश में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।
01 फरवरी की रात आरोपियों ने मृतक को शराब पिलाने के बहाने बुलाया और नशे की हालत में उसे अमरूद के बगीचे में ले जाकर चाकू से गला और कलाई काट दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

  • गिरफ्तार आरोपी


राममिलन राजभर उर्फ मुकधुन (24 वर्ष)
सुधीर राजभर उर्फ दीपू (21 वर्ष)
छड्डू राजभर उर्फ रोहित (19 वर्ष)
पिंकी राजभर
पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Also Read
View All

अगली खबर