मऊ

Mau News: कंबाइन में फंस कर महिला की हुई मौत, मचा कोहराम

Mau News: मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सरया गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय महिला की कंबाइन मशीन में फंसकर मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के […]

less than 1 minute read
Apr 13, 2026
Feature image

Mau News: मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सरया गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय महिला की कंबाइन मशीन में फंसकर मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार सरया गांव निवासी कौशल्या देवी (65), पत्नी नंदलाल, खेत में गेहूं बीनने का कार्य कर रही थीं। उसी दौरान पास में कंबाइन मशीन से कटाई का काम चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक संतुलन बिगड़ने से वह कंबाइन मशीन की चपेट में आ गईं और उसमें फंस गईं। जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, तब तक महिला गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं।


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत मशीन को रुकवाया और महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के पुत्र गौतम साहनी ने कंबाइन चालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही कंबाइन मशीन को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Published on:
13 Apr 2026 05:10 pm