मऊ

Mau Police: एसपी ने महिला थाना और बैरक का किया औचक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने सोमवार को महिला थाना का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, कार्यालय संचालन और सुरक्षा प्रबंधों की बारीकी से समीक्षा की।

less than 1 minute read
Apr 27, 2026

Police News: पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने सोमवार को महिला थाना का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, कार्यालय संचालन और सुरक्षा प्रबंधों की बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए गए, ताकि थाना की कार्यप्रणाली और बेहतर हो सके।

निरीक्षण के दौरान यह भी सुनिश्चित किया गया कि जनपद में प्रशिक्षण पूरा कर लौटी नई महिला रिक्रूट आरक्षियों के लिए थाना परिसर में उचित आवासीय व्यवस्था उपलब्ध हो। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महिला रिक्रूट्स के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण तैयार किया जाए। इसके तहत पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी पुख्ता इंतजाम करने पर जोर दिया गया।

उन्होंने कहा कि महिला पुलिस कर्मियों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है, जिससे वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कर सकें। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक ने महिला संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों को जल्द और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि महिला शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इसके अलावा अभिलेखों को अद्यतन रखने, थाना परिसर में अनुशासन बनाए रखने और प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से निस्तारण करने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला थाना में आने वाली हर शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।

Also Read
View All