शुक्रवार को भी आसमान में बादलों की आंख मिचौली जारी रहेगी। सामान्य तौर पर आंशिक बादल छाए रहेंगे,परंतु धूप भी काफी तेज रहेगी।
Weather Alert: मऊ जिले में मानसून एक बार फिर से दगा दे रहा। लगभग एक हफ्ते से जिले में अच्छी बरसात नहीं हुई है। शुक्रवार को भी आसमान में बादलों की आंख मिचौली जारी रहेगी। सामान्य तौर पर आंशिक बादल छाए रहेंगे,परंतु धूप भी काफी तेज रहेगी।
बात करें आज के अधिकतम तापमान की तो बृहस्पतिवार की अपेक्षा शुक्रवार को तापमान में 4 से 5 डिग्री की बढ़ोत्तरी होगी। धूप तेज और तापमान के ज्यादा रहने से गर्मी ज्यादा रहेगी।
वहीं आज 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है।
बारिश न होने से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ झलक रहीं। सितम्बर में हुई कम बारिश से खरीफ की फसलों के ऊपर काफी असर पड़ेगा।
वहीं देवारा क्षेत्र में लोग बाढ़ की विभीषिका से काफी डरे हुए हैं। मधुबन और दोहरीघाट क्षेत्र में बहुत सारे गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। वहीं सैकड़ों एकड़ फसलें डूब गईं हैं।