मऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिवस पर आर्य समाज मंदिर में वैदिक विधि से यज्ञ, दीर्घायु की कामना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर मऊ नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं और समाजसेवियों ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु और स्वास्थ्यपूर्ण जीवन की कामना की।

less than 1 minute read
Jun 05, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर मऊ नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं और समाजसेवियों ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु और स्वास्थ्यपूर्ण जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में शामिल प्रहलाद वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया, "हमने आर्य समाज मऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर वैदिक मंत्रों के साथ हवन कर उनके दीर्घायु की कामना की। यह आयोजन पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव से किया गया।"

वहीं, उदय प्रताप जी ने बताया, "हम लोग नियमित रूप से आर्य समाज में नित्य हवन करते हैं। आज विशेष रूप से योगी जी के जन्मोत्सव पर जन्मदिवस से संबंधित मंत्रों के साथ विशेष हवन कर उनके दीर्घायु, स्वास्थ्य और यश की प्रार्थना की गई।"

इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से आर्य समाज के लोगों ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए प्रदेश में शांति, समृद्धि और सुशासन की कामना की।

Also Read
View All

अगली खबर