26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mau Crime: बधाई गाने पहुंची किन्नर पर जानलेवा हमला, आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर एसपी से मुलाकात

मऊ

image

Abhishek Singh

Feb 09, 2026

मऊ जिले में किन्नरों पर हुए चाकू से हमले के मामले में सोमवार को दर्जनों किन्नर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए एसपी को एक शिकायती पत्र सौंपा। यह पूरा मामला बीते 5 फरवरी का है। थाना दक्षिण टोला क्षेत्र के जहांगीराबाद में सलोनी किन्नर पुत्री फूलबदन और उनके एक साथी पर चाकू से हमला किया गया था। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।


इस घटना के संबंध में थाना दक्षिण टोला पुलिस ने तीन नामजद सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सलोनी किन्नर ने बताया कि उन्हें जहांगीराबाद निवासी हबीबुर्रहमान की बहू शायरा ने 'बधाई' गाने के लिए बुलाया था। 'बधाई' के दौरान गाना गाने और कथित छेड़खानी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।
विवाद बढ़ने पर सफिकुर्रहमान पुत्र हबीबुर्रहमान, उसकी पत्नी नजराना और जाकिया उर्फ आसफिया सहित अन्य लोगों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।


आरोप है कि इसी दौरान सफिकुर्रहमान ने चाकू निकाल लिया, जिससे डरकर किन्नर वहां से भागने लगे। सफिकुर्रहमान ने सलोनी किन्नर का पीछा किया और उनकी पीठ पर चाकू से वार कर दिया।
बीच-बचाव करने आए सुमन किन्नर, ज्योती और नेहा सहित अन्य लोगों ने जब बचाने का प्रयास किया, तो आरोपी ने सुमन किन्नर और उनके एक अन्य साथी पर भी चाकू से हमला कर दिया।
घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज किन्नरों ने आज एसपी कार्यालय पहुंचकर त्वरित कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
पुलिस अधिकारियों ने किन्नरों को मामले की गहन जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।