मऊ

79वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन परिसर में फहराया तिरंगा

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि भारत आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और देश की आजादी को 78 साल पूरे हो चुके हैं। 15 अगस्त 1947 को भारत ने वर्षों की संघर्ष और बलिदान के बाद आजादी पाई, स्वतंत्रता दिवस हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग की याद दिलाता है। इ

2 min read
Aug 15, 2025

Mau news: मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर द्वारा विकास भवन परिसर में 79वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहण किया गया। इसके तत्पश्चात विकास भवन सभागार में एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास भवन में कार्यरत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि भारत आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और देश की आजादी को 78 साल पूरे हो चुके हैं। 15 अगस्त 1947 को भारत ने वर्षों की संघर्ष और बलिदान के बाद आजादी पाई, स्वतंत्रता दिवस हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग की याद दिलाता है। इस दिन देशभर में झंडारोहण प्रेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं जो हमारे देश प्रेम और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि भारत विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है जिसमें बहुरंगी विविधता और समृद्ध संस्कृतिक विरासत है। इसके साथ ही यह अपने आपको बदलते समय के साथ ढालती भी आ रही है। आजादी पाने के बाद भारत ने बहुआयामी सामाजिक और आर्थिक प्रगति की है। भारत कृषि में आत्मनिर्भर बन चुका है और अब दुनिया के सबसे औद्योगीकृत देशों की श्रेणी में भी इसकी गिनती की जाती है। विश्व का सातवां बड़ा देश होने के नाते भारत शेष एशिया से अलग दिखता है जिसकी विशेषता पर्वत और समुद्र ने तय की है और ये इसे विशिष्ट भौगोलिक पहचान देते हैं। उत्तर में वृहद पर्वत श्रृंखला हिमालय से घिरा यह कर्क रेखा से आगे संकरा होता जाता है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर तथा दक्षिण में हिंद महासागर इसकी सीमा निर्धारित करते हैं।
उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं की बॉर्डर पर रहकर ही देश की सेवा की जाए हम जिस विभाग जिस पद और जिस पटल पर स्थापित है वहां ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें तो यह भी देश के प्रति सच्ची श्रद्धा और देशभक्ति होगी।


इसी क्रम में जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता, विनय कुमार, प्रशांत राय, समीउल्लाह, प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी बीनू सिंह ने भी देश भक्ति गीत एवं अपने-अपने विचार रखें। गोष्टी के दौरान परियोजना निदेशक रामबाबू त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी किरण वर्मा, जिला बचत अधिकारी शैलेश कुमार सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Published on:
15 Aug 2025 11:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर