मऊ

लॉकडाउन में नहीं निकल सकी बारात, ऑनलाइन निकाह कर एक दूजे के हुए फहीम और फातिमा

कोरोना वायरस ने किसी को उसकी खुशियों से महरूम नकर दिया है। जिंदगी के कितने सपने एक पल में ही धूल में मिल जा रहे हैं
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Apr 2020, 2:27 PM IST
निकाह
निकाह

मऊ. कोरोना वायरस ने किसी को उसकी खुशियों से महरूम नकर दिया है। जिंदगी के कितने सपने एक पल में ही धूल में मिल जा रहे हैं। ऐसा ही हुआ मऊ जिले के कोपागंज में जहां लॉकडाउन के कारण दूल्हे की बारात न निकल पाने से दोनों पक्ष ने ऑनलाइन निकाह कुबूल कर एक दूजे के हो गए।

घोसी थाना इलाके के बीबीपुर के रहने वाले युवक फहीम उस्मानी पुत्र अब्दुल्ला उस्मानी की शादी बलिया जिले के पिपरौली बड़ागांव निवासिनी नुजहत फातिमा की पुत्री इरशाद अहमद से दो अप्रैल को होनी थी। शादी के कार्ड बटने के बाद शादी की तैयारियां जोरों पर थी। दोनों का परिवार सम्पन्न था। शादी को लेकर महीने भर से खूब तैयारियां चल रही थी। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने 24 मार्च को पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा कर दी। इससे दोनों परिवार की तैयारियों को ब्रेक लग गया।

ऑनलाइन तैयारी से कर लिया निकाह

इधर, दुल्हन पक्ष के लोगों ने चार लोगों में ही निकाह पूरी करने की बात कही। लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग को प्राथमिकता देते हुए दूल्हे पक्ष ने ऑनलाइन निकाह पर जोर दिया। इसके बाद दो अप्रैल को दोनों तरफ से आनलाइन निकाह की तैयारी की गई। मौलाना को बुलाया गया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए फहीम और नुजहत फातिमा जिंदगी भर के लिए एक दूजे के हो गए।

Published on: