मऊ

12वां रैंक लाकर मऊ की प्रियंका यादव बनी सहायक समीक्षा अधिकारी

Mau News: मऊ के रतनपुरा विकास खण्ड के चौङी (अरदौना) निवासी लालमुनी यादव की पौत्री एवं हरीन्द्र यादव व राधिका यादव की पुत्री प्रियंका यादव ने लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा में 12 वां रैंक लाकर अपने लिए सहायक समीक्षा अधिकारी का पद सुरक्षित कर लिया है जिससे परिजनों सहित संपूर्ण […]

less than 1 minute read
Apr 06, 2026

Mau News: मऊ के रतनपुरा विकास खण्ड के चौङी (अरदौना) निवासी लालमुनी यादव की पौत्री एवं हरीन्द्र यादव व राधिका यादव की पुत्री प्रियंका यादव ने लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा में 12 वां रैंक लाकर अपने लिए सहायक समीक्षा अधिकारी का पद सुरक्षित कर लिया है जिससे परिजनों सहित संपूर्ण विकासखंड में खुशी की लहर है।


बताते चलें कि प्रियंका यादव ने दसवीं की पढ़ाई दिए भी बालिका इंटर कॉलेज मऊ से एवं इंटर की पढ़ाई बालेश्वर इंटर कॉलेज शाह मोहम्मदपुर बलिया से प्राप्त किया है। प्रियंका ने स्नातक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग एवं परास्नातक की शिक्षा इग्नू विश्वविद्यालय से इतिहास विषय में प्राप्त की है। इसके साथ ही प्रियंका ने 2021 में डीएलएड की परीक्षा भी पास की है। प्रियंका यादव के पिताजी जनपद मऊ में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं और उनके चाचा सुरेन्द्र यादव बलिया जनपद में बतौर प्रधानाध्यापक कार्यरत हैं। लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा जो ही आप आरो परीक्षा का परिणाम जारी किया गया उसमें 12वीं रैंक पर चयनित प्रियंका यादव का नाम देखकर परिजनों सहित समस्त क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।


प्रियंका की इस सफलता पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडल महामंत्री अनिल कुमार वर्मा, मुकेश यादव, दिवाकर मौर्य सहित दर्जनों लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Also Read
View All