3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather update: दोपहर बाद बिगड़ा मौसम का मिजाज, किसानों की बढ़ी चिंता

Mau News: मऊ में शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान दिखे। दोपहर बाद तेज आंधी चलने लगी, जिससे वातावरण में धूल छा गई और कई जगह पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं। आंधी के साथ […]

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Apr 03, 2026

Mau News: मऊ में शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान दिखे। दोपहर बाद तेज आंधी चलने लगी, जिससे वातावरण में धूल छा गई और कई जगह पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं।


आंधी के साथ मौसम ठंडा जरूर हुआ, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस समय गेहूं की कटाई और मड़ाई का काम चल रहा है, ऐसे में तेज हवा और संभावित बारिश से फसल को नुकसान पहुंचने का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीण इलाकों में किसान अपनी तैयार फसल को सुरक्षित रखने के लिए जल्दबाजी में जुट गए। कई जगहों पर फसल को ढकने और समेटने का काम तेजी से किया गया।


मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिन तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, और तेज हवा के साथ हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है।
कुल मिलाकर, बदलते मौसम ने जहां गर्मी से राहत दी है, वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है।