4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mau News: ऑटो से टकराई कार पलटी खाई में,10 घायल

Accident News: मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र में भुजही मोड़ के पास शनिवार को एक सड़क हादसे से अफरा-तफरी मच गई। तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरे ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया। टक्कर के बाद कार भी अनियंत्रित होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन के किनारे खाई में […]

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Apr 04, 2026

Accident News: मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र में भुजही मोड़ के पास शनिवार को एक सड़क हादसे से अफरा-तफरी मच गई। तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरे ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया। टक्कर के बाद कार भी अनियंत्रित होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन के किनारे खाई में जा गिरी।


हादसे में ऑटो सवार करीब 10 लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया।


बताया जा रहा है कि ऑटो घरोहिया मोड़ से मुहम्मदाबाद गोहना की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
घायलों में रागिनी चौहान (20), मुकेश भारद्वाज (35), विनोद ओझा (60), अंकित (8), प्रियंका (32), श्रद्धा राजभर (16), मनीषा चौहान (14), नेहा राजभर (14) और ऋतु राजभर (15) शामिल हैं।


घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य कराया। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज रफ्तार और लापरवाही इस दुर्घटना की मुख्य वजह हो सकती है।