अल्ट्रासाउंड कराने आई युवती से डॉक्टर ने छेड़छाड़ की है। इस संबंध में युवती की तहरीर पर डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं उसका अल्ट्रासाउंड सेंटर भी सील कर दिया गया है।
मऊ जिले में एक बेहद शर्मनाक घटना हुई है। यहां पर अल्ट्रासाउंड कराने आई युवती से डॉक्टर ने छेड़छाड़ की है। इस संबंध में युवती की तहरीर पर डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं उसका अल्ट्रासाउंड सेंटर भी सील कर दिया गया है।
घटना मऊ जिले के मुहम्मदाबाद क्षेत्र की है।यहां के नगर पंचायत के गांधी आश्रम मुहल्ले में स्थित मां सरस्वती अल्ट्रासाउंड केंद्र की है। क्षेत्र की एक युवती अल्ट्रासाउंड कराने उक्त अल्ट्रासाउंड केंद्र पर गई थी। आरोप है कि उसी समय केंद्र के संचालक भूपेंद्र ने युवती के साथ गंदी हरकत की। साहस दिखाते हुए युवती ने थाने पहुंच कर उक्त संचालक केंद्र के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस उपाधीक्षक अजय विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अल्ट्रासाउंड संचालक डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है,तथा उसका अल्ट्रासाउंड केंद्र सील कर दिया गया है।