मऊ

मऊ में अंबेडकर प्रतिमा को गिराने से हड़कंप, गांव में आक्रोश

रात के अंधेरे में शरारती तत्वों ने गिराई 6 फीट ऊंची अम्बेडकर की मूर्ति, जांच में जुटी पुलिस

less than 1 minute read
Mar 07, 2025

मऊ: जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के ग्राम भेड़कुल सुल्तानपुर में अंबेडकर विद्यालय परिसर में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा गिरा दिया गया। घटना 6/7 मार्च 2025 की रात्रि की बताई जा रही है।

शुक्रवार सुबह जब ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में गिरी हुई प्रतिमा देखी तो आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत थाना मधुबन पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

इस घटना से ग्रामीणों में नाराजगी और आक्रोश है। लोग दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों की तलाश में जुट गई है।

Updated on:
07 Mar 2025 06:23 pm
Published on:
07 Mar 2025 04:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर