मऊ

UPPSC Result 2022: फल का ठेला लगाने वाले का बेटा बना DSP, संघर्ष की कहानी सुन हो जाएंगे भावुक

UPPSC Final Result 2022: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने PCS 2022 का रिजल्ट शुक्रवार यानी 7 अप्रैल को जारी कर दिया है।

less than 1 minute read
Apr 09, 2023
अरविंद सोनकर

कुछ करने का जज्बा हो तो हर तरह की परेशानियों को आदमी मात दे देता है। जी हां मऊ जिले के अरविंद सोनकर ने इस बात को सच में तब्दील कर दिखाया है। अरविंद UPPCS 2022 की परीक्षा उत्तीर्ण कर डीएसपी बन गए हैं। उनकी यह कामयाबी इसलिए भी मायने रखती है क्योंकि उनका ये सफर संघर्षों भरा रहा है। अरविंद मऊ जिले के नसोपुर गांव के रहने वाले हैं।

फल बेचने वाला का बेटा बना DSP
दरअसल, अरविंद सोनकर के पिता गोरख सोनकर नगर के भीटी क्षेत्र में फल की दुकान लगाते थे। अरविंद अपने माता पिता की सबसे छोटी संतान हैं। इनकी प्रारंभिक शिक्षा मऊ जिले के भीटी स्थित रामस्वरूप भारती इंटर कॉलेज से हुई। इसके बाद अरविंद स्नातक करने के दौरान ही अपनी तैयारी में जुट गए। अरविंद की इस कामयाबी पर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। आपको बता दें कि अरविंद सोनकर यूपी पीसीएस में 86 वां स्थान पाकर DSP बनें हैं।

364 उम्मीदवारों को मिली सफलता
पीसीएस की मुख्य परीक्षा 27 सितंबर से 1 अक्टूबर, 2022 तक लखनऊ, प्रयागराज और गाजियाबाद जिलों के केंद्रों पर आयोजित की गई थी । मेंस के लिए कुल 5311 कैंडिडेट परीक्षा में बैठे थे। कुल में से, 1070 कैंडिडेट्स ने मुख्य परीक्षा को पास किया और वे साक्षात्कार में शामिल हुए। पास कैंडिडेट्स के लिए साक्षात्कार 20 फरवरी से 21 मार्च, 2023 तक आयोजित किया गया था। इनमें से 364 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है।

Published on:
09 Apr 2023 03:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर