मौसम विभाग ने मऊ समेत पूरे पूर्वांचल में ठंड को लेकर येलो एलीट जारी किया है। मऊ जिले में आज का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पहुंच गया है,जबकि यहां का एक्यूआइ 322 तक के खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। घने कोहरे की चादर ने वाहन चालकों और आम जनजीवन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
Cold Weather: जैसे जैसे नया साल आ रहा ठंड का कहर उत्तर प्रदेश में बढ़ता जा रहा। ठंड के कहर से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। बच्चों और मरीजों के लिए ये मौसम काफी कठिनता से भरा हुआ है। मौसम विभाग ने मऊ समेत पूरे पूर्वांचल में ठंड को लेकर येलो एलीट जारी किया है। मऊ जिले में आज का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पहुंच गया है,जबकि यहां का एक्यूआइ 322 तक के खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है।
घने कोहरे की चादर ने वाहन चालकों और आम जनजीवन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
सूरज के न निकलने और तापमान में गिरावट के चलते कई जिले ‘अत्यंत शीत दिवस’ की चपेट में आ गए हैं। कड़ाके की ठंड और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कोहरे के कारण सड़क हादसों की बढ़ती आशंका को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। वाहन चालकों को फॉग लाइट का उपयोग करने, गति नियंत्रित रखने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
प्रशासन और मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आपात प्रबंधन के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। आम नागरिकों से सतर्क रहने और मौसम से जुड़ी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है।