वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 2 दिनों तक काफी ठंड पड़ेगी। रविवार और सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं सुबह और शाम घना कोहरा छाया रहेगा।
Mau Weather: पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। तापमान में कमी और भीषण कोहरे और ठंड से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। मऊ समेत पूरे पूर्वांचल में भी लोग ठंड की मार से घरों में दुबके पड़े हैं। हालांकि दोपहर बाद कुछ देर के लिए भगवान भास्कर के दर्शन हो रहे मगर चल रही ठंडी हवाओं की वजह से कोई राहत नहीं मिल रही। किसी बहुत जरूरी काम से ही लोग बाहर निकल रहे। हालांकि प्रशासन भी ठंड को लेकर अलर्ट है और जगह जगह अलाव जलाए जा रहे मगर मौसम की मार के आगे सब फेल हो जा रहा।
वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 2 दिनों तक काफी ठंड पड़ेगी। रविवार और सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं सुबह और शाम घना कोहरा छाया रहेगा। मऊ जिले में आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। फिलहाल बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है।