मौसम की मार दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही। जैसे जैसे दिसंबर बीत रहा लोग ठंड की वजह से घरों में दुबकने को मजबूर हैं। मौसम विभाग ने मऊ समेत पूरे पूर्वांचल में येलो अलर्ट जारी किया है।
Cold Weather Alert: मौसम की मार दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही। जैसे जैसे दिसंबर बीत रहा लोग ठंड की वजह से घरों में दुबकने को मजबूर हैं। मौसम विभाग ने मऊ समेत पूरे पूर्वांचल में येलो अलर्ट जारी किया है। मऊ में आज जहा पूरे दिन बादल छाए रहेंगे वहीं चल रही पछुआ सर्द हवा लोगों को सिहरने पर मजबूर करेगी। पूरे दिन आसमान में धुंध छाई रहेगी।
बात करें आज के न्यूनतम तापमान की तो आज न्यूनतम तापमान जहां 9 डिग्री रहेगा वहीं अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की गुणवत्ता आज बेहद खराब रहेगी। एक्यूआई आज 302 रहेगा जो कि स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है।
ठंड का ये कहर अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी ने इसकी संभावना जताई है। बताते चलें कि बीते 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान मेरठ में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं कई जिलों में विजिबिलिटी जीरो भी रही।