मेरठ

‘शादाब जकाती ने मेरी पूरी जिंदगी उजाड़ दी’, 10 रुपये का बिस्कुट कितने का है जी फेम यूट्यूबर ने कर दिया ‘गंदा’ खेल!

Shadab Jakati Latest News: '10 रुपये वाला बिस्कुट कितने का है जी' फेम यूट्यबर शादाब जकाती एक बार फिर चर्चा में हैं। जानिए इस बार उन्होंने क्या कर दिया?

2 min read
Feb 05, 2026
शादाब जकाती पर गंभीर आरोप

Shadab Jakati Latest News: '10 रुपये का बिस्कुट कितने का है जी' फेम फेमस यूट्यूबर शादाब जकाती (Shadab Jakati) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मेरठ के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस बार झारखंड की एक महिला ने उन पर शोषण, बंधक बनाकर रखने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

ये भी पढ़ें

दो दिग्गज संतों के बीच ‘ठनी’! स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को अयोध्या में घुसने नहीं देंगे अगर…; बोले- परमहंस आचार्य

UP News Hindi: यूट्यबर शादाब जकाती फिर चर्चा में

पीड़िता का आरोप है कि रील और मोटिवेशनल वीडियो बनाने के नाम पर शादाब जकाती ने उसे अपने जाल में फंसाया और उसकी जिंदगी पूरी तरह तबाह कर दी। महिला का कहना है कि भरोसा जीतने के बाद उसके साथ मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ना की गई।

Uttar Pradesh News Hindi: फेमस यूट्यबर शादाब जकाती लेटेस्ट न्यूज

महिला ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए संबंधित अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। आरोपों के सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया से निकलकर अब कानून और पुलिस की चौखट तक पहुंचता नजर आ रहा है। पीड़िता चांदनी उर्फ तबस्सुम ने बताया कि वह साल 2017 में झारखंड से मेरठ आई थी। यहां उसकी मुलाकात मुजफ्फरनगर निवासी युवक सोनू प्रजापति से हुई, जिससे उसने प्रेम विवाह किया। शादी के बाद वह मेरठ के इंचौली क्षेत्र में रहने लगी।

Shadab Jakati News In Hindi: शादाब जकाती पर गंभीर आरोप

पीड़िता के अनुसार, उसके पति अधिकतर बाहर रहते थे, जिसके चलते उसने अतिरिक्त आमदनी के लिए सोशल मीडिया पर रील बनाना शुरू किया। इसी दौरान फरवरी 2025 में उसकी पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से शादाब जकाती से हुई, जिसके बाद उसकी जिंदगी में परेशानियों का सिलसिला शुरू हो गया। पीड़िता का आरोप है कि शुरूआत में शादाब जकाती ने उसे काम दिलाने का भरोसा दिलाया और अपनी रीलों में शामिल करना शुरू किया। धीरे-धीरे उसका विश्वास जीतने के बाद वह उसे अपने घर बुलाने लगा। चांदनी के अनुसार, इसके बाद परिस्थितियां लगातार बिगड़ती चली गईं।

Meerut News In Hindi: मामले में पुलिस ने क्या कहा?

महिला का दावा है कि उसे करीब 1 साल तक कथित तौर पर बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उससे घर के सभी काम कराए जाते थे। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गई। मामले को लेकर इंचौली थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार त्रिपाठी का कहना है कि पीड़िता की ओर से तहरीर प्राप्त हो चुकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Meerut News: इससे पहले भी चर्चा में रह चुके शादाब जकाती

बता दें कि हाल ही में शादाब जकाती के साथ काम करने वाली महिला इरम ने सोशल मीडिया पर अपने पति खुर्शीद पर गंभीर आरोप लगाए। इरम का कहना है कि उसका पति लंबे समय से शारीरिक और मानसिक रूप से उसे प्रताड़ित कर रहा है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए बयान में इरम ने घरेलू हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि वह लगातार उत्पीड़न का सामना कर रही है और अब इस मामले को लेकर कानूनी रास्ता अपनाने को मजबूर है।

ये भी पढ़ें

लंबे समय तक शारीरिक संबंध के बाद छल का आरोप नहीं माना जा सकता है अपराध: कोर्ट

Also Read
View All

अगली खबर