मेरठ

‘वो मारपीट करता है, सारा पैसा जुए में उड़ा देता है’, 10 रुपये वाला बिस्कुट फेम शादाब जकाती एक बार फिर चर्चा में

Shadab Jakati Latest News: '10 रुपये वाला बिस्कुट कितने का है जी' फेम यूट्यबर शादाब जकाती एक बार फिर चर्चा में हैं। जानिए इस बार क्या मामला है?
2 min read
Feb 02, 2026
10 rupay ka biscuit kitne ka hai ji fame shadab jakati gets bail read case update meerut
यूट्यूबर शादाब जकाती फिर चर्चा में। फोटो सोर्स- फेसबुक (Shadab Hasan)

Shadab Jakati Latest News: '10 रुपये वाला बिस्कुट कितने का है जी' फेम यूट्यबर शादाब जकाती एक बार फिर से चर्चा में है। मेरठ के चर्चित डिजिटल क्रिएटर शादाब जकाती (Shadab Jakati) से जुड़ा एक पारिवारिक विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। शादाब जकाती के साथ काम करने वाली महिला इरम ने सोशल मीडिया पर अपने पति खुर्शीद पर गंभीर आरोप लगाए।

UP News Hindi: यूट्यबर शादाब जकाती फिर चर्चा में

इरम का कहना है कि उसका पति लंबे समय से शारीरिक और मानसिक रूप से उसे प्रताड़ित कर रहा है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए बयान में इरम ने घरेलू हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि वह लगातार उत्पीड़न का सामना कर रही है और अब इस मामले को लेकर कानूनी रास्ता अपनाने को मजबूर है।

Uttar Pradesh News Hindi: फेमस यूट्यबर शादाब जकाती लेटेस्ट न्यूज

Video जारी कर पति खुर्शीद पर गंभीर आरोप लगाते हुए इरम ने कहा है कि बीते 8 से 9 महीनों से उनके पति उनकी कमाई को जुए और सट्टे में उड़ा रहे हैं। इरम का आरोप है कि इस दौरान उन्हें लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अपने बयान में स्पष्ट कहा कि अब वह चुप रहने वाली नहीं हैं। वह अपने अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी रास्ता अपनाएंगी और इस पूरे मामले को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाएंगी।

शादाब जकाती की 'ऑन-स्क्रीन पत्नी' इरम के गंभीर आरोप

इरम ने आरोप लगाया कि उनका पति उनकी कमाई पर गलत तरीके से निर्भर है और उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके पति यूट्यूबर शादाब जकाती की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। इरम के अनुसार, पति ने कई बार उनके साथ मारपीट की और उन्हें डराया-धमकाया। उन्होंने कहा कि लगातार मिल रही धमकियों और हिंसा के चलते वह मानसिक दबाव में थीं, लेकिन अब उन्होंने सामने आकर अपनी बात रखने और कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है।