मेरठ

गंगाजल आचमन कर अशरफ बने विवेक और शबाना बनी सरला, 100 लोगों ने इस्लाम धर्म त्यागा

गंगाजल का आचमन कर अशरफ बन गए विवेक कुमार और शबाना बनी सरला। इसी तरह से इस्लाम ने अपना नाम सनातन किया और साजिद ने सोहनवीर। करीब 100 मुस्लिमों ने हिंदू धर्म स्वीकार किया।

2 min read
Dec 07, 2022
गंगाजल आचमन कर अशरफ बने विवेक और शबाना बनी सरला, 100 लोगों ने इस्लाम धर्म त्यागा
योग साधना केंद्र यशवीर में धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में भाग लेते हिंदू धर्म में वापसी करने वाले परिवार के सदस्य।

मुजफ्फरनगर के बघरा स्थित एक आश्रम में मेरठ के 100 मुस्लिमों ने हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया। हिंदू धर्म स्वीकारने से पहले गंगाजल आचमन और यज्ञ में आहुति डाली।


15 से अधिक परिवारों के 100 सदस्यों ने त्यागा इस्लाम

बघरा स्थित योग साधना केंद्र यशवीर आश्रम में 15 से अधिक परिवारों के 100 सदस्यों के इस्लाम धर्म त्याग फिर से हिंदू धर्म में वापसी करने का दावा किया है। आश्रम के संस्थापक स्वामी यशवीर महाराज ने बताया कि 6 वर्ष पूर्व मेरठ के रहने वाले बंजारा जाति के करीब 100 लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया था।


इन परिवारों के 100 लोगों को मुजफ्फरनगर के बघरा स्थित योग साधना केंद्र यशवीर आश्रम में बुलाया गया। इन सभी से स्वेच्छा से हिंदू धर्म में वापसी की इच्छा जताई। इसके बाद आश्रम में हवन यज्ञ में आहुती देकर और गायत्री मंत्र का जाप कर इन सब की पुन: हिंदु धर्म में वापसी करवाई गई।

मंत्रोच्चार करते हुए जनेऊ धारण किया

योग साधना केंद्र यशवीर आश्रम में मंगलवार को सुबह परिवार के सभी 100 लोग पहुंच गए थे। आश्रम पहुंचकर इन सभी को पहले गंगाजल आचमन कराया गया। उसके बाद सनातन विधि से यज्ञ करते हुए गायत्री मंत्र का जाप करवाया गया। इसके बाद पुरूषों को मंत्रोचार करते हुए जनेऊ धारण कराया। सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के बाद सनातन धर्म की शपथ दिलाई गई।


जबरन पढ़वाई जाती थी नमाज और धर्मग्रंथ

स्वामी यशवीर महाराज ने बताया कि सनातन धर्म से इस्लाम धर्म में गए सभी लोग उनके संपर्क में आए। जिसके बाद मुस्लिम से हिंदू बन गए। ब्रह्मचारी भृगेंद्र ने हिंदू से मुस्लिम बने लोगों को संकल्प कराया कि अब वे पूरे जीवन हिंदू धर्म में रहेंगे।


हिंदू धर्म अपनाने वाले लोगों ने दावा किया कि इस्लाम धर्म से संबंधित बातें बताकर उनका धर्मांतरण कराया गया था। उनसे नमाज पढ़वाई जाती थी। अब उन्होंने हिंदू बनने का फैसला किया और आश्रम में आकर अपना धर्म परिवर्तन किया।

इस्लाम त्याग इन लोगों ने स्वीकारा सनातन धर्म

शबाना-सरला, इस्लाम-सनातन, साजिद-सोहनवीर, इमरान-जितेंद्र, नाजिया-नीलम, नाजिम-विकास, इकरार- कुलदीप, अशफाक- विवेक, नाहिद - नंद कुमार, रूखसाना-रेखा, सज्जाद-सुधीर, अबरार-अनिल, अब्बास- अरविंद, जावेद-जगबीर, तौफीक-जयभगवान, नाजिम-नीरज, नावेद-निरंजन ।

Published on:
07 Dec 2022 11:05 am