मेरठ

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में 20619 लाभार्थियों को स्वीकृत हुई 119.04 करोड़ की धनराशि

विकास भवन सभागार में बैंक की जिला स्तरीय समन्वय समिति (डीएलआरसी) की बैठक का आयोजन हुआ। सीडीओ शशांक चौधरी ने बैंक प्रतिनिधियों से सरकारी योजनाओं में सहयोग करने के लिए कहा।
3 min read
• •
Updated: 30 Sep 2021, 11:21 AM IST
mudrayojana.jpg

मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में 20619 लाभार्थियों को 119.04 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई। धनराशि के लिए जिले में 1021226 खाते खाले गए। जबकि जिले में 833682 लोगों को रुपे कार्ड का वितरण किया गया। यह जानकारी जिले के मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने दी।

सीडीओ ने सरकारी योजनाओं में सहयोग के लिए कहा

विकास भवन सभागार में बैंक की जिला स्तरीय समन्वय समिति (डीएलआरसी) की बैठक का आयोजन हुआ। सीडीओ शशांक चौधरी ने बैंक प्रतिनिधियों से सरकारी योजनाओं में सहयोग करने के लिए कहा। एलबीएम संजय कुमार ने बताया कि जनपद मेरठ में संचालित बैंक की ऋण जमा अनुपात (सीडी रेशो) 56.54 है जो कि 60 प्रतिशत होना चाहिए। बैंकों को ऋण जमा अनुपात औसत 60 प्रतिशत से कम न रखने के निर्देश दिये गये।

पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

बैंक की डीएलआरसी, डीसीसी, डीएलएससी की बैठक में एलबीएम संजय कुमार ने बताया कि सभी पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से संतृप्त किये जाने हेतु संकल्प से समृद्धि तक कैम्प का आयोजन 01 अक्टूबर से 09 अक्टूबर 2021 तक मेरठ नगर निगम के द्वारा आयोजित किया जायेगा जिसमें समस्त बैंक के प्रतिनिधि उपरोक्त कार्य करेंगे।

एलबीएम (लीड बैंक मैनेजर) संजय कुमार ने बताया कि वार्षिक ऋण योजनान्तर्गत जनपद में 13859.42 करोड रुपये के वार्षिक ऋण योजना के सापेक्ष में वर्ष 2021-22 जून तिमाही के दौरान 2300.38 करोड़ रुपये का का ऋण वितरित किया गया है जो कि वार्षिक ऋण योजनान्तर्गत लक्ष्य का 17 प्रतिशत की उपलब्धि है। जनपद मेरठ में संचालित बैंक की औसत ऋण जमा अनुपात 56.54 है जो कि 60 प्रतिशत होना चाहिए।

एलबीएम संजय कुमार ने बताया कि लघु मध्यम उद्योग (एसएमई) अंतर्गत जनपद में रू0 4700.12 करोड़ के वार्षिक ऋण योजना के सापेक्ष में वर्ष 2021-22 जून तिमाही के दौरान रू0 471.50 करोड़ का ऋण वितरित किया गया है। जो कि वार्षिक ऋण योजनान्तर्गत लक्ष्य का 10 प्रतिशत की उपलब्धि है। उन्होंने सभी बैंक प्रतिनिधियों से कहा कि वह अपने-अपने वार्षिक क्रेडिट प्लान का लक्ष्य प्राप्त करें।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और अन्य ऋण योजनाओं में जिले की स्थिति

एलबीएम संजय कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना वित्तीय वर्ष 2021-22 में दिनांक 10 सितम्बर 2021 तक की अवधि के दौरान कुल 20619 लाभार्थियो को रू0 119.04 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गयी है, इनमें शिशु ऋण 17309 लाभार्थियों को रू0 43.17 करोड़, किशोर ऋण में 2847 लाभार्थियों को रू0 39.36 करोड़ एवं तरूण श्रेणी में 463 लाभार्थियो को रू0 36.50 करोड की धनराशि स्वीकृत की गयी है।

एलबीएम संजय कुमार ने बताया कि जनपद में 776 शिक्षा ऋण के वार्षिक ऋण योजना के सापेक्ष में वर्ष 2021-22 में जून तिमाही के दौरान 204 शिक्षा ऋण वितरित किये गये जिसमें रू0 8.21 करोड़ की राशि वितरित की गयी है जो कि वार्षिक ऋण योजनान्तर्गत लक्ष्य रू0 61.10 करोड़ का 13 प्रतिशत की उपलब्धि है। एलडीएम संजय कुमार ने बताया कि जनपद में प्रधानमंत्री जन धन योजना में दिनांक 25 अगस्त 2021 तक 10,21,226 खाता खोले जा चुके है जिनमें 400.97 करोड़ की राशि जमा है। प्रधानमंत्री जन धन योजनान्तर्गत खोले गये खातो में से 8,33,682 खातों में रूपे कार्ड प्रदान किया गया है।

इस अवसर पर एलडीओ आरबीआई अजय मणीकान्ता, एजीएम केनरा बैंक आर देवराज, डीडीएम नाबार्ड रचित उप्पल, सीओ सिविल लाईन देवेश सिंह, उपायुक्त उद्योग वी के कौशल सहित अन्य अधिकारी व विभिन्न बैंकों से आये जिला समन्वयक आदि उपस्थित रहे।

BY: KP Tripathi

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला