मेरठ

PAC प्लाटून कमांडेंट समेत 15 लोगों में कोरोना की पुष्टि, मेरठ में मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 433 पर

Highlights - मेरठ में पीएसी कमांडेट और तीन महिलाओं समेत 15 नए कोरोना पॉजिटिव मिले - फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 93 - कोरोना संक्रमण को रोकने के सभी संभावित उपाय नकाफी सबित

2 min read
Jun 01, 2020
हरियाणा में 29 नए Coronavirus पॉजिटिव केस, दर्जनों मरीज ठीक हुए
हरियाणा में 29 नए Coronavirus पॉजिटिव केस, दर्जनों मरीज ठीक हुए

मेरठ. जिले में पीएसी जवानों के कोरोना संक्रमित होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब पीएसी कमांडेंट और तीन महिलाओं समेत 15 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस तरह अब जिले में कोविड-19 संक्रमितों की कुल संख्या 433 पहुंच गई है, जबकि एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल काॅलिज के कोविड-19 विभाग के सर्विलांस अधिकारी डाॅ. विश्वास चौधरी ने बताया कि रविवार को कुल 150 सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 15 सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मेरठ में अब तक 27 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है और जिले में कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की संख्या 433 पहुंच गई है। जबकि अब तक कुल 313 संक्रमित ठीक होकर अपने घर वापस जा चुके हैं। फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 93 है। बता दें कि जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के सभी संभावित उपाय नकाफी सबित हो रहे हैं। लाख प्रयासों के बाद भी स्वास्थ्य विभागसंक्रमण को नहीं रोक पा रहा है।

यहां मिले संक्रमित

संक्रमितों में ईश्वरपुरी से 42 वर्षीय पुरुष, अहमद नगर से 54 वर्षीय पुरुष, असौड़ा हाउस से 53 वर्षीय पुरुष, रजबन से 23 वर्षीया युवती और 20 वर्षीय युवक, पुर्वा शेखलाल से 26 वर्षीय युवक और 10 वर्षीय बालक, पुरानी तहसील से 35 वर्षीया महिला और 41 वर्षीय पुरुष, छठी वाहिनी पीएसी से 31 वर्षीय जवान, शास्त्री नगर से 30 वर्षीय पुरुष, ब्रह्मपुरी से 13 वर्षीया बालिका, कैसरगंज से 50 वर्षीय पुरुष, पुर्वा अहमद नगर से 49 वर्षीय पुरुष और शिवशक्ति नगर से 46 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। वहीं, अहमद नगर निवासी 55 वर्षीय पुरुष की शनिवार देर रात उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

Published on:
01 Jun 2020 10:18 am
Also Read
View All
Meerut News: ‘₹10 वाला बिस्कुट कितने का है जी’ फेम शादाब जकाती की राजनीति में एंट्री? चंद्रशेखर आजाद ने नीला पटका पहनाया, पार्टी के मंच पर दिखे

दोस्त दोस्त ना रहा: बकरीद की दावत नहीं दी तो दोस्त ने सड़क पर दौड़ाकर पीटा, लाठी-डंडों से हमले का वीडियो वायरल

मेरठ का नीला ड्रम सौरभ हत्याकांड: अंग-अंग काटकर भरी थी ड्रम में लाश, नींद की दवाई खिलाने के बाद किया मर्डर

‘बेटे ने पहले ही जता दी थी हत्या की आशंका’, पति सौरभ को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान और साहिल केस में नया अपडेट

पापा को भूख लगी एक फोन कॉल पर खाना लेकर पहुंचा बेटा, पिता ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने राज का किया पर्दाफाश