मेरठ

मेरठ में कोरोना संक्रमण से 15वीं मौत, पीएसी के चार जवानों समेत मिले 12 नए मरीज

Highlights कोरोना संक्रमित बुजुर्ग था टीबी का मरीज अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 274 76 मरीज ठीक होकर जा चुके हैं अपने घर  
2 min read
• •
Updated: 14 May 2020, 7:57 AM IST
meerut

मेरठ। कोरोना संक्रमण का खौफ मेरठ जनपद में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यही वजह है कि गुरुवार को डीएम अनिल ढींगरा ने जनपद में सुपर लॉकडाउन के आदेश दिए हैं। जनपद में एक और कोरोना संक्रमित मरीज ने दम तोड़ दिया है। मुफ्तीवाड़ा के रहने वाले टीबी मरीज को कोरोना संक्रमण हो गया था, बुधवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जनपद में अब तक कोरोना से यह 15वीं मौत है। इसके अलावा चार पीएसी जवानों समेत 12 नए केस जनपद में मिले हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 274 हो गई है। इनमें से 76 मरीज ठीक भी हो चुके हैं।

रुड़की रोड स्थित छठी वाहिनी पीएसी के तीन रंगरूटों समेत चार जवानों और सदर तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो के संक्रमित होने पर खलबली मच गई। सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि इनके संपर्क वाले लोगों की सूची तैयार की जा रही है। सबको क्वारंटीन कर जांच कराई जाएगी। मुफ्तीवाड़ा के रहने वाले 52 वर्षीय मतलूब टीबी के मरीज थे। सोमवार को उनकी मौत हो गई थी। बुधवार को आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल में कोरोना की जांच के लिए सैंपल दिया था। इसके बाद घर ले आए थे, तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसी दिन रात 10 बजे मेडिकल कॉलेज ले गए थे। रात में ही शव घर ले आए और सुबह सात बजे छीपी टैंक पर दफीना कर दिया गया था।

छठी वाहिनी पीएसी के ट्रेनिंग सेंटर में 350 रंगरूटों की ट्रेनिंग चल रही है। कोरोना वायरस को लेकर भर्ती बोर्ड मुख्यालय के अलावा शासन से भी सख्त निर्देश हैं कि ट्रेनिंग करने वाले रंगरूटों की ड्यूटी शहर या अन्य इलाकों में न लगाई जाए। पासिंग आउट परेड के बाद ही ड्यूटी ली जा सकती है। इसके बावजूद शहर के ट्रेनिंग सेंटरों में ट्रेनिंग करने वाले पुलिस व पीएसी के रंगरूटों की मदद ड्यूटी में ली गई। पीएसी के चार जवानों के संक्रमित पाए जाने के बाद छठी वाहिनी पीएसी की एच कंपनी ड्यूटी शहर से हटा ली गई है। कंपनी से संबद्ध 74 जवान नवीन मंडी, लिसाड़ी गेट क्षेत्र समेत हॉटस्पॉट इलाकों में ड्यूटी कर रहे थे। सभी जवानों को छठी वाहिनी में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। संक्रमण का मामला सामने आने के बाद ट्रेनिंग ले रहे रंगरूटों समेत वाहिनी के सभी 550 जवानों की थर्मल स्कैनिंग भी शुरू कर दी गई है।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान