मेरठ

कोरोना संक्रमण से मरने वाले सब्जी विक्रेता के संपर्क में आने वाले 16 लोगों की रिपोर्ट भी निकली पॉजिटिव

Highlights - बड़ी संख्‍या में कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्‍थानीय प्रशासन के हाथ-पांव फूले - मेरठ में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 230 पहुंचा - अब तक 13 लोगों की हो चुकी है मौत
2 min read
• •
Updated: 10 May 2020, 1:20 PM IST
mrt.jpg

मेरठ. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी का रूप लेता जा रहा है। मेरठ (Meerut) की बात करें तो यहां अब तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 230 पहुंच चुका है। वहीं, 13 लोग काल के गाल में समा चुके हैं। हैरान करने वाली बात ये हैं कि एक सब्जी विक्रेता (Vegetable Seller) की वजह से 16 लोग संक्रमित हो चुके हैं। ये सभी कोरोना पीड़ित एक ही परिवार के सदस्य है। जबकि खुद सब्जी विक्रेता की कोरोना से मौत हाे चुकी है। इससे पूरे मेरठ में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

एक सब्जी विक्रेता की वजह से इतनी बड़ी संख्‍या में कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्‍थानीय प्रशासन के हाथ-पांव फूले हुए हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में नवीन सब्जी मंडी के एक बड़े फल व्यापारी की दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में कोरोना वायरस से मौत हो गई थी। पहले इस फल व्यापारी को मेरठ के सुभारती हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। उस दौरान वह कोरोना पॉजिटिव नहीं था, लेकिन जब उसकी दिल्ली में जांच की गई तो वह कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके बाद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। फल व्यापारी की मौत के बाद जब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूल टेस्टिंग शुरू की।

मेरठ शहर में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। शनिवार को जिले में 21 नए केस सामने आए हैं। इनके साथ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 230 पहुंच गया है। इनमे एक डॉक्टर भी शामिल है। जबकि दो और मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 13 पहुंच चुकी है।

Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप