
मेरठ। बुधवार को कोरोना से संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके अलावा जिले में आज कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं पाया गया हैं। पिछले 24 घंटे में 19 सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी है। अभी कई संदिग्धों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
बता दें कि बीते कई दिनों से मेरठ में लगातार नए कोरोना पीडि़तों के सामने आने का क्रम चल रहा था। शुक्रवार को जहां हुमायूंनगर में एक मरीज कोरोना पॉजीटिव पाया गया था। वहीं शनिवार को उसके चार और रिश्तेदार कोरोना पॉजीटिव मिले। जबकि रविवार को यह आंकड़ा बढ़कर 13 तक पहुंच गया, जब एक साथ आठ नए मरीज सामने आए। सोमवार को भी यह सिलसिला जारी रहा, जब कोरोना के छह नए मामले सामने आए। चार पीडि़त तो पुराने मरीज के ही परिचित थे। इनमें से एक की बुधवार को बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि दो नए मरीज अलग-अलग जगह से सामने आए। इनमें से एक सिविल लाइन क्षेत्र में तो दूसरा सूर्यनगर में मिला। दोनों ही मरीज विदेश से मेरठ आए थे, जिनके टेस्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
पिछले 24 घंटे में 19 कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट आई है, जिनमें से कोई भी पॉजीटिव नहीं पाया गया। मेरठ में अभी तक कुल 128 लोगों की जांच हुई है जिसमें से 109 की रिपोर्ट निगेटिव जबकि 19 लोगों की पॉजीटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अब भी प्रभावित इलाकों में घूम-घूमकर लोगों के सैंपल ले रही है। सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य विभाग की 382 टीमों ने 24 से ज्यादा क्षेत्रों में सर्वे कर ढाई लाख से ज्यादा लोगों से जानकारी जुटाई है। जिसमें से पांच संदिग्धों को सुभारती में भर्ती कराते हुए 300 से ज्यादा लोगों को होम क्वारंटाइन रखा गया।