मेरठ

चढ़त के दौरान बारातियों पर चढ़ गई दो कारें, दूल्हे की बुआ और चाची की मौत, 14 घायल, देखें वीडियो

Highlights मेरठ बाईपास रोड पर चढ़त के दौरान हुआ हादसा हादसे के दौरान घायलों में बच्चे और महिलाएं भी अनियंत्रित कारें चढ़त में घुसने पर मची अफरातफरी
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2019, 12:44 PM IST
meerut

मेरठ। जिले में रविवार को शादियों का जबरदस्त साया था। हर ओर सड़क पर बरातियों का जश्न और बैंड बाजे का शोर था। सड़क पर जाम की स्थिति भी काफी बेकाबू होने वाली रही। इसी दौरान देर रात एक कार ने बारात में जश्न मना रहे बारातियों की खुशियों को मातम में बदल दिया। बेकाबू कार ने एक-एक कर कई बारातियों को रौंद दिया। जिसमें एक दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गए, जबकि दूल्हे की चाची और बुआ की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना दिल्ली हाईवे पर जिटौली के पास की है। जहां रविवार देर रात बेकाबू होकर दो कारें चढ़त के दौरान बारातियों के बीच अनियंत्रित होकर घुस गई। अनियंत्रित कारों की चपेट में आने से दूल्हे की चाची और बुआ की मौत हो गई। जबकि इन कारों ने एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में बच्चों और महिलाओं की संख्या अधिक है। हादसे के बाद चारों ओर चीख पुकार मच गई।

मुजफ्फरनगर के भौराकलां के मूल निवासी अंकित बालियान मेरठ के गणोशपुरी में रहते हैं। अंकित की शादी विनती पुत्री विनोद से दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित दिल्ली- 65 मंडप में हो रही थी। बरात पल्लवपुरम फेज वन से आई हुई थी। रात करीब साढ़े 11 बजे हाईवे पर चढ़त हो रही थी। तभी दिल्ली की तरफ से वैगनआर कार आ गई, जिसका संतुलन बिगड़ गया और और कार बारातियों के बीच में घुस गई। इसी कार के पीछे आ रही स्विफ्ट ने वैगनआर को टक्कर मार दी। दोनों कारों ने करीब 20 बारातियों में जबरदस्त टक्कर मारी। जिसमें दो महिलाओं की मौेके पर ही मौत हो गई।

14 बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक महिलाओं की पहचान भौराकलां की ब्रहमलता पत्नी विनोद और सरोज पत्नी विजेंद्र कुमार निवासी शाहदरा दिल्ली के रूप में हुई। ब्रहमलता दूल्हे की चाची, जबकि सरोज बुआ है।अमित पुत्र किरण पाल निवासी भौराकलां, सुभाष पुत्र राजपाल निवासी खतौली, सतेंद्र पुत्र महावीर सिंह, शिवम पुत्र महक सिंह निवासीगण ऊन समेत 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चारों ओर चीख पुकार मच गई। जहां कुछ देर पहले तो नाच गाना हो रहा था वहां पर मातम छा गया। पुलिस ने दोनों कार चालकों को हिरासत में ले लिया। वहीं कार में सवार महिला और बच्चे भी हादसे में घायल हुए हैं उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला