4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या के फैसले के बाद अफसर फिर उतरे सड़कों पर, लोगों से की ये अपील, देखें वीडियो

Highlights रविवार की शाम कमिश्नर, आईजी ने शहर का निरीक्षण किया मिलादुलनाबी के मौके पर मुस्लिमों से मिलकर दी मुबारकबाद एसएसपी ने शहर के विभिन्न स्थानों से निकला फ्लैग मार्च  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 11 Nov 2019, 10:20 AM IST

meerut

मेरठ। अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद रविवार की देर शाम फिर से अधिकारी सड़क पर उतर आए। इस दौरान मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम और आईजी आलोक सिंह के नेतृत्व में मार्च निकला। शांति व्यवस्था कायम करने के लिए इस मार्च में एसएसपी समेत सभी अन्य अधिकारी और थानों का फोर्स के अलावा सीआरपीएफ, पीएसी समेत भारी पुलिस फोर्स के साथ शहर में फ्लैग मार्च निकाला। इस बीच एसएसपी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

यह भी पढ़ेंः Ayodhya Verdict: फैसले का मुस्लिमों ने किया स्वागत, बांटे लड्डू और एक-दूसरे को खिलाए, देखें वीडियो

बेगमपुल से शुरू हुआ फ्लैग मार्च मिश्रित आबादी से होते हुए कंकरखेड़ा पर समाप्त हुआ। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि शहर के कई क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। लोगों से अयोध्या प्रकरण पर आए फैसले का स्वागत करने के साथ ही उसको सराहा है। रविवार शाम इस फ्लैग मार्च में मंडल और रेंज के अधिकारियों के अलावा एसएसपी अजय साहनी, एसपी सिटी डा. अखिलेश नारायण सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट संजय पांडे, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला समेत कई थानों के इंस्पेक्टर, आरएएफ, सीआरपीएफ व पीएसी बल घंटाघर पर पहुंचा। वहां से एसएसपी अजय साहनी के नेतृत्व में फोर्स के साथ शहर में लोगों से अमन चैन कायम रखने की अपील करते हुए फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च घंटाघर से होते हुआ वैली बाजार, केसर गंज, मछेरान, सोतीगंज, सदर बाजार, आबूलेन होता हुआ बेगमपुल, शॉप्रिक्स मॉल, घंटाघर से होता हुए कंकरखेड़ा पहुंचा।

इस दौरान एसएसपी ने फ्लैग मार्च के दौरान कई व्यापारी नेताओं से बातचीत करते हुए शहर में शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि अयोध्या का फैसला आने के बाद जिस तरीके से सबने उसका स्वागत किया है, वे सब धन्यवाद के पात्र है। सभी लोगों से अपील है कि इस फैसले का स्वागत करें और शांति बनाए। उन्होंने कहा कि शहर में काफी संख्या में फोर्स पहुंच चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश